भारत में बन सकती है सिट्रोन की नई इलेक्ट्रिक 2CV कार, 2028 तक लॉन्च होने की उम्मीद

सिट्रोन ने इसी महीने 2026 पेरिस मोटर शो में अपनी 2CV कॉन्सेप्ट को पेश किया था। 3.76 मीटर लंबी इस इलेक्ट्रिक कार के 2028 तक आने की उम्मीद है। इसकी यूरोप में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग €15,000 (करीब 16 लाख रुपए) हो सकती है। अब ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री सोर्स से पता चला है कि कंपनी इसके ग्लोबल प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट के लिए भारतीय बाजार का मूल्यांकन कर रहा है। यह डेवलपमेंट सिट्रोन द्वारा 2030 तक वाइडर प्रोडक्शन के हिस्से के रूप में भारत में A-सेगमेंट कार की योजना की पुष्टि करने के लगभग एक सप्ताह बाद आया है। पेरेंट कंपनी स्टेलेंटिस भी यहां अपने प्रोडक्ट के लिए अगले 3 सालों में 4,000 करोड़ रुपए का नया निवेश करेगी।

 

Related Articles

Back to top button