
रामकोला कुशीनगर। सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में शनिवार को श्रीश्री 1008 परमहंस परमानंद जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर में सत्संग-प्रवचन, विशाल भंडारे के साथ कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। संतों की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सप्तऋषि की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच दिखाए। नेपाल से आए पहलवान थापा की कुश्ती ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े के आसपास जुटे रहे। दंगल में रामसमन और आकाश, सोनू और शिवेंद्र, जितेंद्र और अभिमन्यु तथा आकाश और बलिराम के बीच मुकाबले हुए। वहीं रजना और गोरखपुर के पहलवान, विक्की पहलवान और गोरखपुर के पहलवान, बलिराम और फौजी, सुनील और बलिराम तथा पवन और गोरखपुर के पहलवान के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ। इसके अलावा अजय और महराजगंज के पहलवान, नीलू और पडरौना के पहलवान, मुकेश और गोरखपुर के पहलवान, श्याम और फौजी तथा अंगद और देवरिया के पहलवान ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। छोटू और फौजी के मुकाबले के बाद बिरजू और देवरिया के पहलवान आमने-सामने हुए। अली और देवरिया के पहलवान तथा नीरज और बनारस के पहलवान के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। शुभम पहलवान और करेली के पहलवान, मथुरा और स्टील बॉडी तथा मुक्कम पहलवान और अयोध्या के पहलवान के बीच हुए मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। दंगल के रेफरी धनंजय सिंह पहलवान रहे। इससे पूर्व मंदिर परिसर में आयोजित सत्संग-प्रवचन में संतों ने धर्म, अध्यात्म, सदाचार और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एवं संरक्षक श्री रंगनाथ बाबा ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वामी निर्भयानंद महाराज उर्फ बहादुर बाबा धारकुंडी सतना, स्वामी ओम बाबा, कुबेर बाबा मिर्जापुर, महेशानंद महाराज हरिद्वार, अनुरागी बाबा जौनपुर, सुदर्शनानंद, जगतानंद, सिद्ध बाबा मधवापुर, राजेंद्र ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, सत्यपाल गोविंद राव, संजीव सिंह, संतोष जायसवाल, नागेश मिश्रा, दिनेश यादव, भान प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



