जनता ने नकारा तो लोकतंत्र पर सवाल उठाने लगे: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार जिन दलों को नकार रही है, वे आज देश के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं।

संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित देश की राष्ट्रीय शक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में निकाली गई पदयात्रा का उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनता के जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश देना है।

पीएम मोदी के नेतृत्व का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतंत्र विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button