GTA 5 से GTA 6 तक… मोदी ने ऐसे दिखाई बदलते भारत की तस्वीर

करीब 13 साल बाद गेमिंग की दुनिया में GTA 6 की चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी गेम के अंदाज में भारत में हुए बदलावों को दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास ग्राफिक्स साझा करते हुए लिखा, “भारत एक बिल्कुल नया खेल खेल रहा है।”

इन ग्राफिक्स में GTA 5 और GTA 6 के बीच के समय को भारत के विकास की ‘पहले’ और ‘अब’ की तस्वीर से जोड़ा गया है। इसमें अर्थव्यवस्था, इंटरनेट की कीमत, रेलवे, सौर ऊर्जा, रक्षा निर्यात और गरीबी जैसे कई मुद्दों पर तुलना दिखाई गई है।

GTA के लोकप्रिय अंदाज में तैयार किए गए इन ग्राफिक्स में विमान, ट्रेन, रॉकेट, डिजिटल पेमेंट, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी तस्वीरें शामिल हैं। ग्राफिक पर लिखा है, “GTA 5 और 6 के बीच भारत इस तरह अपग्रेड हुआ।”

प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में गेमिंग की लोकप्रियता के जरिए देश में हुए बदलावों को सामने रखने की कोशिश की गई है।

Related Articles

Back to top button