
उत्तर प्रदेश में युवाओं को डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने के लिए योगी सरकार की टैबलेट वितरण योजना अहम पहल बनकर उभरी है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई के लिए डिजिटल उपकरण देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और नई तकनीकों के लिए भी तैयार करना है। इसी के तहत टैबलेट में 18 हजार से अधिक निशुल्क ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और रोजगार से जुड़ी जानकारियां भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं।
प्रदेश में अब तक 60 लाख से ज्यादा युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराए जाने का दावा किया गया है। इस पहल का लाभ विद्यार्थियों के साथ उनके परिवारों तक भी पहुंच रहा है। टैबलेट के जरिए परिवार के लोग ई-गवर्नेंस, डिजिटल पेमेंट और हेल्थ सर्विसेज जैसी सुविधाओं से जुड़ रहे हैं।
टैबलेट में 18 हजार से ज्यादा फ्री ऑनलाइन कोर्स
योगी सरकार ने युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए इन्फोसिस के साथ साझेदारी की है। इसके तहत टैबलेट में 18 हजार से अधिक निशुल्क ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और जरूरत के हिसाब से इन पाठ्यक्रमों का चुनाव कर सकते हैं।
इन कोर्स के जरिए युवा अपनी नियमित पढ़ाई के साथ अतिरिक्त कौशल भी सीख सकते हैं। इससे उन्हें तकनीकी ज्ञान बढ़ाने और रोजगार के लिए जरूरी क्षमताएं विकसित करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टैबलेट को विद्यार्थियों के लिए ‘चलता-फिरता विश्वविद्यालय’ बता चुके हैं।
युवा साथी ऐप पर योजनाओं और रोजगार की जानकारी
टैबलेट में युवा साथी ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलती है। इसमें योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उनसे मिलने वाले लाभ का विवरण शामिल है।
बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बीटेक और डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम पूरे करने के बाद रोजगार की तलाश कर रहे युवा भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप पर स्कॉलरशिप, इंटर्नशिप, मुख्यमंत्री युवा योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। इससे युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है।
पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस टैबलेट
योजना के तहत दिए जा रहे टैबलेट में पढ़ाई और डिजिटल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी सुविधाएं दी गई हैं। इनमें 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
इसके अलावा टैबलेट में 5000 एमएएच की बैटरी और 8 इंच की IPS कैपेसिटिव मल्टीटच डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1280×800 पिक्सल है। इन सुविधाओं के जरिए विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास, डिजिटल किताबों, अध्ययन सामग्री और कौशल विकास से जुड़े कोर्स का लाभ उठा सकते हैं।
शिक्षा के साथ रोजगार की तैयारी पर जोर
सरकार की इस पहल का मकसद युवाओं को डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यावहारिक कौशल से लैस करना है। टैबलेट के जरिए विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ नई तकनीक सीख सकते हैं और रोजगार की बदलती जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार कर सकते हैं। इस तरह यह योजना डिजिट



