हाटा (कुशीनगर) |स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर के वार्ड नम्बर 8 कालिकाराव नगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। परिजनों द्वारा आनन फानन में सीएचसी हाटा लाया गया जहा स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासिनी रंजिता देवी पत्नी जय प्रकाश उम्र 35 वर्ष
आज लगभग 1 बजे अपने घर के दरवाजे के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरा। जिसके चपेट में आने से उक्त महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी। परिजनों द्वारा तत्काल घायलवस्था महिला को सीएचसी हाटा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।



