
हाटा (कुशीनगर) |स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने ग्राम पंचायत बगड़ा देउर व तुर्कहा के विकास के लिए समाज कल्याण विभाग से सीसी सड़क निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये का धन कराया। इससे ग्रामीणों में प्रसन्नता व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार समाज कल्याण विभाग के द्वारा दलित बाहुल्य गांव के विकास व स्थापना कार्य हेतु विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर उक्त दो गांवों को 20-20 लाख रुपया सीसी सड़क निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग से धन जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक मोहन वर्मा से मिल कर जहां बधाई दिया वहीं यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा सरकार शोषित वंचित व गरीबों के लिए कार्य कर रही है। विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि समाज कल्याण मंत्री से मिल कर अनुरोध किया कि उक्त दोनों गांवों को जो दलित बाहुल्य है। विकास के लिए धन की आवश्यकता है। विधायक मोहन वर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री को हार्दिक बधाई दिया है।
#कुशीनगर #हाटा #मोहनवर्मा #भाजपा #उत्तरप्रदेश #सीसीसड़क #सड़कनिर्माण #ग्रामविकास #समाजकल्याणविभाग #तुर्कहा #ग्रामीणविकास #विकासकार्य #सरकारीयोजना #मुख्यमंत्री #समाजकल्याणमंत्री #विधायकमोहनवर्मा #जनहित



