गौतमबुद्ध नगर में 8 मार्गों से निकलेगी कांवड़ यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नोएडा। सावन के पवित्र महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार जिले में कांवड़ यात्रा आठ प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 3 अगस्त से कई अहम सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया है। ऐसे में अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा या दिल्ली से होकर सफर करने वाले हैं तो पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर जान लें।

    गौतमबुद्ध नगर पुलिस और जिला प्रशासन इस बार कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुटा है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। जिले के चार प्रमुख शिव मंदिरों को जलाभिषेक स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है जहां बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए बिजली विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ बिजली विभाग को उन सभी मार्गों का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी। अधिकारियों को सड़क के ऊपर लटक रहे बिजली के तार, झुके हुए पोल और अन्य तकनीकी कमियों को  समय रहते ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कांवड़ समितियों के लिए भी कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सबसे अहम नियम डीजे की ऊंचाई को लेकर बनाया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि कांवड़ में लगाए जाने वाले डीजे की ऊंचाई 12 फुट से अधिक नहीं होगी। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी करेंगी ताकि सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इन आठ प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा इस बार जिले के कई महत्वपूर्ण रास्तों से होकर गुजरेगी। प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं-

चिल्ला रोड ट्रैफिक लाइट से डीएनडी, पक्षी विहार होते हुए कालिंदी कुंज दिल्ली बॉर्डर तक।

मॉडल टाउन से सेक्टर-62, सेक्टर-60, सेक्टर-71, सिटी सेंटर होते हुए सेक्टर-37 और कालिंदी कुंज दिल्ली बॉर्डर तक।

Related Articles

Back to top button