कप्तानगंज (कुशीनगर)।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 47 लाख 22 हजार लागत से निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे एवं रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत फीता काटकर किया।जन प्रतिनियों ने स्वयं के रक्त नमूनों की जांच करा सरकारी व्यवस्था को जनता के लिए समर्पित किया।
कप्तानगंज नगर के सीएचसी परिसर में ब्लाक यूनिट के अत्याधुनिक इकाई के शुरू होने से पैथोलॉजी संबंधित अधिकांश जांच की सुविधा यहां निशुल्क उपलब्ध होगी।जिसके लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस यूनिट के संचालन से मरीजों का समय और धन दोनों बचेंगा तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं यहां मिलगी।
विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सशक्त बना रही है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के शुरू होने से मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिससे आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश ने बताया कि यूनिट में सभी आवश्यक पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मरीजों को अधिकांश जांच रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराई जाएगी तथा लोगो की सुविधा के लिए रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी भेजी जाएगी, जिससे अनावश्यक भागदौड़ समाप्त होगी।अंत में चिकित्सा प्रभारी डॉ सूर्यभान कुशवाहा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष हरेराम गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान,आनंद मिश्रा राधेश्याम पासवान डॉ परवेज आलम एसपी सिंह गोपाल मद्धेशिया आत्मा सिंह संदीप गौड़ जितेन्द्र सिंह, दीपक चौहान, निखिल उपाध्याय विनोद गुप्ता, शुभम उपाध्याय, विशाल सिंह सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे।



