मैकेंजी स्कॉट ने एक्टिव माइंड्स को रिकॉर्ड 2 करोड़ डॉलर का दान | MacKenzie Scott Donates Record $20 Million to Active Minds

मैकेंजी स्कॉट(MacKenzie Scott) अमेजन के संस्‍थापक जेफ बेजोस की एक्‍स-वाइफ हैं। उनकी गिनती दुनिया के बड़े परोपकारियों में होती है। इस समाजसेवी ने ‘एक्टिव माइंड्स’ (Active Minds) को रिकॉर्ड 2 करोड़ डॉलर (करीब 191 करोड़ रुपये) का दान दिया है। यह अमेरिका में युवाओं की मानसिक सेहत पर काम करने वाली एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है। इस संस्था के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन है।

यह बिना किसी शर्त वाला दान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी किशोरों में मानसिक सेहत से जुड़ी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ‘फॉर्च्यून’ के आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर पांच में से एक किशोर ने आत्महत्या के विचारों का अनुभव किया है।

Related Articles

Back to top button