राम मंदिर चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।मौर्य ने कहा, “चंदा चोरों का हिसाब हनुमानजी की गदा करेगी।” उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, कानून अपना काम करेगा और जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और उससे जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button