लखनऊ में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ पुतला दहन

लखनऊ में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत तथा शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हैदरगंज तिराहे के निकट दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। इसके बाद मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को हिरासत में लेकर स्थानीय मिल एरिया पुलिस चौकी पहुंचाया।

प्रदर्शन के दौरान श्रीमती ममता चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद कंगना रनौत ने देश की जेन जी की बेटियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो देश की महिलाओं और माताओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से छात्राओं, युवाओं और पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से देश की बेटियों से माफी मांगें।

ममता चौधरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के समर्थन में हुए आंदोलन में जेन जी की बेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना पड़ा। उनका आरोप था कि ऐसे आंदोलन में शामिल युवतियों के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से देश के छात्र-छात्राओं और युवाओं का अपमान हुआ है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दो वर्ष पहले बिलकिस बानो मामले के आरोपियों को लेकर दिए गए उनके कथित बयान उनकी सोच को दर्शाते हैं। ममता चौधरी ने आरोप लगाया कि ऐसे व्यक्ति का शिक्षा मंत्री के पद पर होना देश के लिए उचित नहीं है।

प्रदर्शन में श्रीमती शहाना सिद्दीकी, श्रीमती सुशीला शर्मा, डॉ. ऋचा कौशिक, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती तनवीर फातिमा, श्रीमती महताब जायसी, श्रीमती उरूसा राना, श्रीमती जीनत परवीन, श्रीमती मीना रावत, नजमी, श्रीमती लता दुबे, श्रीमती पूजा सिंह, बबिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button