फाजिलनगर (कुशीनगर) संकट की घड़ी में शिक्षक समाज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं, बल्कि संवेदनाओं और सामाजिक दायित्वों का भी सशक्त उदाहरण हैं। विकासखंड फाजिलनगर के दिवंगत प्रधानाध्यापक स्व. नागेन्द्र राय के परिवार को शिक्षक साथियों के सहयोग से एकत्रित 85 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता और संगठन की मिसाल पेश की गई।शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग तथाजूनियरहाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय संयुक्त मंत्री कलमदानी सिंह की उपस्थिति में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल स्व. नागेन्द्र राय के आवास पहुंचा। वहां उनकी पत्नी और पुत्र को सहायता राशि सौंपते हुए परिवार को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह की प्रेरणा एवं अमर सिंह के नेतृत्व में ओम प्रकाश, तामेश्वर पाठक, दीपक सिंह, राम बहादुर राय, अमरेन्द्र राय, संदीप तिवारी, पंकज गोंड, जितेन्द्र सिंह, क्रांति किरण सिंह, गोवर्धन सिन्हा, सुनील वर्मा, एआरपी अक्षय गुप्ता, जगदीश कुमार पाण्डेय और प्रताप आर्या सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक विद्यासागर पाण्डेय ने सभी नोडल शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से विकासखंड की वर्षों पुरानी सहयोग की परंपरा कायम रही। उन्होंने कहा कि संगठन केवल शिक्षकों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर सुख-दुख में अपने साथियों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है।शिक्षक समाज की इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि स्व. नागेन्द्र राय भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके साथी शिक्षकों ने उनके परिवार को यह एहसास कराया कि पूरा शिक्षक समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।



