काशी पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

वाराणसी ।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री के प्रथम वाराणसी आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं।

एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल तथा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आयुष जायसवाल, शैलेष पांडेय, उत्तम ओझा और विपिन सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन एवं दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लेने वाराणसी आई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सदैव सभी लोगों पर बनी रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Related Articles

Back to top button