
भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता कर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
एसएसपीजी चिकित्सालय में बनने वाले 500 शैय्यायुक्त मल्टी सुपर स्पेशियलिटी
वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उप मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग का निरीक्षण किया गया तथा वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद भी किये गये तथा उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें मरीजों द्वारा चिकित्सालय द्वारा प्रदत्त चिकित्सा सुविधाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की, जिस पर उन्होंने काफी संतोष व्यक्त किया गया।
तत्पश्चात् उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय के कक्ष
संख्या-1 में समीक्षा बैठक ली गयी। जिसमें डा० एन०डी० शर्मा अपर निदेशक वाराणसी मण्डल, डा0 बृजेश कुमार प्रमुख अधीक्षक, डा० मुकेश कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० मुकुन्द श्रीवास्तव, डा० एस०पी० सिंह, डा० ओ०पी० सिंह, डा० सी०पी० कश्यप, डा०मृदुला मल्लिक, डा0 पुष्पा सिंह, डा० अभिषेक राय, डा० सी०पी० गुप्ता, डा० अंजन श्रीवास्तव, कैलाश राम नर्सिंग अधीक्षक के साथ-साथ अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ आदि लोग मौजूद रहें। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सालय के 500 शैय्यायुक्त मल्टी सुपर



