नवोदय प्रवेश परीक्षा में सेवरही के ग्रीनलैंड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, आद्या श्रीवास्तव रहीं प्रथम

सेवरही। कुशीनगर | एडेमी संस्थान द्वारा रविवार को आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में सेवरही के ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने शीर्ष पांच (अंडर-5) में स्थान हासिल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में नगर पंचायत सेवरही के अटल नगर वार्ड में संचालित ग्रीनलैंड इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आद्या श्रीवास्तव, पिता आकाश श्रीवास्तव, ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। संस्थान की ओर से बताया गया कि आद्या को पीएम श्री विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा।

पुरस्कार वितरण समारोह में आद्या के पिता ने अपनी पुत्री को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस भावुक पल ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को गौरवान्वित कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन डाइरेक्टर डॉ समीर आलम ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 इस दौरान मुख्य रूप से शिक्षक जावेद सलमान, सोहेल परवेज, मोहम्मद फारूक, जाकिर अहमद, इरशाद अहमद, रमेश कुमार, सेराज अहमद, आकाश श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल प्रतिभागियों को बधाई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related Articles

Back to top button