हाटा(कुशीनगर) | स्थानीय नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद शर्मा के निधन पर समाज के लोगों ने शोक जताया है। आज विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि कमला प्रसाद शर्मा का बीते 11जुलाई को गंभीर बिमारी से निधन हो गया। समाज को आने वाले समय में उनकी कमी खेलेगी। निधन की खबर से समाज में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कमला प्रसाद शर्मा के सादगीपूर्ण जीवन, पारिवारिक मूल्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया।इस दौरान तारकनाथ शर्मा,रामकृपाल शर्मा,दीनानाथ,महेंद्र विश्वकर्मा, रामनिवास, रामनारायण,रामभवन सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।



