जिलाधिकारी ने किया उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

कुशीनगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज जिले के कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है । इस क्रम में तमकुहीराज की उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा का तबादला कपटाँगज तहसील के उप जिलाधिकारी के पद पर हो गया है , तो हाल ही में इस जिले में आये कुणाल गौरव को तमकुहीराज का उपजिलाधिकारी बनाया गया है । राजीव निगम को पड़रौना का उप जिलाधिकारी तैनात किया गया है । जब कि विवेक कुमार मिश्र कसया के उप जिलाधिकारी बनाये गए हैं तो कसया के उप जिलाधिकारी रहे डा. संतराज को पड़रौना का उपजिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है ।

Related Articles

Back to top button