कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया गुजरात दिवस कार्यक्रम की पुस्तक का लोकार्पण

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने मंगलवार को गुजरात दिवस कार्यक्रम की पुस्तक का लोकार्पण किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. त्यागी ने गुजरात स्थापना दिवस के समन्वयक, आयोजक मंडल एवं सम्पादक मंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। बता दें कि काशी विद्यापीठ में गुजरात प्रदेश दिवस के अवसर पर 01 मई को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए थे। गुजरात स्थापना दिवस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम- खेल प्रतियोगिता, बापू बाजार स्टाल, साईकिल यात्रा, फैशन शो, कस्तूरबा बालिका विद्यालय में स्वच्छता अभियान, स्थानीय मंदिर भ्रमण आदि का आयोजन किया गया था। पुस्तक लोकार्पण के अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, कुलानुशासक प्रो. के.के.सिंह, प्रो. संजय, प्रो. वंदना सिन्हा, डॉ. एस एंजेला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button