तमकुहीराज को मिले नए एसडीएम , कुणाल गौरव ने संभाला कार्यभार

तमकुहीराज ( कुशीनगर ) | नवागत उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव ने वुधवार को कार्यभार ग्रहण कर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। नवागत एसडीएम कुणाल गौरव अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेताया कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण, भूमि विवादों का समाधान, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शी प्रशासन अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया । उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास कायम रखना उनकी जिम्मेदारी है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मानसून के मौसम को देखते हुए एसडीएम ने बाढ़ सुरक्षा और राहत तैयारियों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Related Articles

Back to top button