मुख्यमंत्री आवास कूच से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार |

लखनऊ | मुख्यमंत्री आवास कूच से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तारलखनऊ ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को बसों के माध्यम से इको गार्डेन ले जाया गया, जहां देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन केंद्र और राज्य सरकार के कथित तानाशाही रवैये, नीट पेपर लीक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। पार्टी का आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 12 वर्षों से सत्ता में होने के बावजूद विपक्ष की भूमिका निभाने जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता गांधीवादी तरीके से कार्यालय में उनका इंतजार करते रहे, लेकिन भाजपा नेता वहां नहीं पहुंचे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में व्यापक नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया तथा जबरन गिरफ्तारियां की गईं। उनके अनुसार, इसी के विरोध में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम तय किया गया था।अजय राय ने अपने बयान में यह भी कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित अनियमितताओं के मामलों में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों की संलिप्तता उजागर होने के बाद छात्रों और युवाओं में रोष बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के न्याय तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी।इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय, पूर्व विधायक इंदल रावत, शिव पाण्डेय, डॉ. उमा शंकर पाण्डेय, राजेश जायसवाल, डॉ. अमित राय, प्रो. विनोद चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय ने बताया कि इको गार्डेन में हिरासत में लिए गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को देर शाम रिहा कर दिया गया |

Related Articles

Back to top button