दिल्ली | केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी सरकारों के कार्यकाल में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं और राहुल गांधी को UPA सरकारों का भी जिक्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए समय तय करे, सरकार सार्थक बहस के बाद समाधान चाहती है। नड्डा ने कहा कि सरकार हर समय CJP से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया गया है और उनके पत्र पर सरकार विचार करेगी। इस्तीफे की मांग पर नड्डा ने कहा कि इस विषय पर सदन में चर्चा होगी।



