दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद, सुरक्षा कारणों से सेवाएं प्रभावित | Delhi Metro

नई दिल्ली | सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर फिलहाल यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग और मेट्रो की नवीनतम एडवाइजरी देखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button