CJP आंदोलन और NEET विवाद के बीच उपचुनाव, 3 अगस्त पर टिकी सबकी निगाहें

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इस दिन गुजरात की मांजलपुर और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीटों का परिणाम आएगा। उपचुनाव सिर्फ विधानसभा सीटों पर है, मगर बीजेपी समेत राष्ट्रीय राजनीति के लिए खास होने वाला है। इन तीनों सीटों पर वोटिंग ऐसे समय में हो रही है, जब दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में CJP का आंदोलन चल रहा है। NEET पेपर लीक का मुद्दा गरम है और कांग्रेस समेत गैर बीजेपी दल अग्रेसिव मोड में है। संसद से सड़क तक आंदोलन की चर्चा हो रही है। ऐसे राजनीतिक माहौल में अगर बीजेपी की एक भी सीट पर हार होती है तो इसकी चर्चा पूरे भारत में होगी।

Related Articles

Back to top button