
कुशीनगर। कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कुशीनगर के विकास और क्षेत्र की सड़क संरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
विधायक श्री पाठक ने कुशीनगर जिला मुख्यालय–पनियहवा फोरलेन परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से जिले की सड़क संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी, आवागमन सुगम बनेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।इस दौरान क्षेत्र की अन्य सड़क परियोजनाओं एवं आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक ने जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई। विधायक श्री पाठक ने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से जिले की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।



