450 वर्गमीटर सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी, महिला लेखपाल पर गिरी गाज

गौतमबुद्ध नगर |गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी  ने सदर तहसील में तैनात महिला लेखपाल नीरज लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपने पति के नाम करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन अवैध रूप से दर्ज कराने का गंभीर आरोप है। प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, नीरज लता सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि उन्होंने अपनी आधिकारिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए बाजरपुर गांव स्थित करीब 450 वर्ग मीटर बंजर सरकारी जमीन के स्वामित्व से जुड़े अभिलेखों में हेराफेरी की।

Related Articles

Back to top button