देश दीपक मिश्रा बने कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

कसया, कुशीनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार विश्वकर्मा उर्फ राधे ने देश दीपक मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष कुशीनगर श्री विश्वकर्मा ने नगरपालिका परिषद पडरौना के सहस्त्र अर्जुन वाहु नगर, बेलवा चुंगी निवासी श्री मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त किया है कि ईमानदारी और मेहनत कर जनपद में पार्टी को मजबूत बनाएंगे। श्री मिश्रा के मनोनयन पर जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, स्वामीनाथ यादव, जिला महासचिव एडवोकेट जितेंद्र पटेल, अंशु मणि त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अरशद खान, जय गोविंद राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष वारिस अली, ओमप्रकाश मद्धेशिया

रामवृक्ष सिंह, गौरीशंकर पांडेय, तेज प्रताप सिंह, अमित कश्यप, परवेज आलम, सलीम अंसारी, मनोज कुमार शर्मा, डॉ डीएम सिंह, दरोगा प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button