
कुबेरस्थान (कुशीनगर) | स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल पचरुखिया टोला धनटोली के पास पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर सोमवार दोपहर में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के आरोपी को कुबेरस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल पचरुखिया के टोला धन टोली में हीरालाल पुत्र स्व. घरभरन (उम्र 32 वर्ष) की चाकू से हमला कर हत्या कर दिया गया था।सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता की तहरीर पर कुबेरस्थान थाने में मु0अ0सं0 152/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी।पुलिस ने साक्ष्य व पूछताछ के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए कुबेरस्थान थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक हीरालाल की पत्नी ममता देवी का शहजाद उर्फ सज्जाद के साथ अवैध संबंध था। मृतक को इसकी जानकार होने पर पत्नी को संबंध खत्म करने को कहा । आरोपी द मृतक के पत्नी काआपत्तिजनक वीडियो कबनाकर ब्लैकमेल करता था उस वीडियो को दलित करने के लिए मृतक ने पत्नी ने आरोपी को बुलवाकर उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक आरोपी योजना के अनुसार साथियों के साथ उक्त नहर पर पहुंचा। वहां सुनसान जगह पर आरोपी शहजाद ने कमर में छिपाकर रखे चाकू से हीरालाल पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाव के लिए आगे बढ़े चन्दन पर भी आरोपी ने हमला किया और मौके से फरार हो गया ।कुबेरस्थान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी शहजाद उर्फ सज्जाद पुत्र अहमद मियां निवासी रतनचक थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज राज्य बिहार को गिरफ्तार कर घटना में शामिल आलाकत्ल व एक मोबाइल बरामद कर न्यायालय भेज दिया है।



