PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में FIR

नोएडा|दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवती के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप है कि वायरल वीडियो में युवती ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, युवती के नोएडा के एक मॉल में कार्यरत होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button