कुशीनगर। कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने बीते बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर सपरिवार मुलाकात की ।उनके साथ कसया सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे ।
इस मुलाकात के दौरान विधायक श्री पाठक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही कसया स्थित दिवानी न्यायालय में एक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालय की स्थापना की मांग भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती मीनू पाठक, उनकी पुत्री उत्कर्षिता पाठक, पुत्र कुशाग्र पाठक, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय, महामंत्री अम्बरीष कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अमित कुमार राय तथा पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। इस मुलाकात के क्रम विधायक श्री पाठक की ओर से दी गयी जसनकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कुशीनगर व इस इलाके विकास की गति में तेजी लाई जाने का भरोसा दिलाया आए कहा कि कुशीनगर में कराए जा रहे विकास के सभी कार्य समय से पूरे कराए जाएंगे ।



