कांवरिया बोले – सबका साथ हो गंगा साफ हो

वाराणसी । सब लोग मिलकर काम करें और पवित्र गंगा नदी को हमेशा साफ-सुथरा रखें यह संदेश शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट के गंगा तट पर गूंज उठा । नमामि गंगे के साथ सैकड़ो कांवरिया बंधुओं ने कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता और एकता की प्रेरणा देते हुए आह्वान किया कि कांवड़ यात्री गंगा और उनकी सहायक नदियों को साफ रखने का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में घाट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया । हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया गया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा में किया गया हमारा हर अर्पण पर्यावरण हितैषी होना चाहिए ताकि हमारा जलीय जीवन स्वस्थ रहे । पूजा-पाठ या नदी किनारे किये गए संस्कारों के बाद हम नदी में क्या अर्पित करते हैं, इसका ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। आइए, हम शपथ उठाएं कि हम कभी अपनी नदियों में किसी प्रकार की गन्दगी नहीं डालेंगे। आयोजन के दौरान अजय गुप्ता, सुनील कुमार, सुरेंद्र राजभर, भोले, विवेक आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button