शराब की दुकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव ,नाले के किनारे फुटपाथ पर पड़ा था, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

बड़हलगंज। नगर के पटना चौराहे पर देसी शराब की दुकान के पास गुरुवार सुबह करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शराब की दुकान के मुनीम ने सुबह सूचना दी कि एक व्यक्ति दुकान के पास नाले के किनारे फुटपाथ पर पड़ा है और उसका शरीर अकड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। वह सड़क किनारे इधर-उधर रहकर मांगकर अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button