हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11वीं एनडीआरएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश, जवानों ने लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की

वाराणसी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी के बचाव कार्मिकों ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में भाग लिया और आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान जवानों ने भारत की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। एनडीआरएफ की ओर से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, सम्मान और गौरव के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एनडीआरएफ जवानों ने कहा कि आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता में योगदान देना भी उनकी जिम्मेदारी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button