हाटा(कुशीनगर) | मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष रामानंद सिंह व अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह की उपस्थिति में विधायक मोहन वर्मा द्वारा झंडा फहराया गया तथा गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाल कर पूरे नगर में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के गगन भेदी नारों से पूरा नगर गूंजायमान हो उठा। प्रभात फेरी के दौरान निकाय कर्मी पंकज भरद्वाज, बाबू रमाशंकर गुप्ता,ठाकूर सिंह, संतोष तिवारी, दीपक मणि सहित अन्य निकाय कर्मी सहयोग में लगे रहे। इसी क्रम में किसान पी जी कालेज पैकौली में प्राचार्य रणबीर कुमार व प्राध्यापकों के उपस्थित में प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने झंडा फहराया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी से सम्बंधित लोक गीत, नाटक, एकांकी प्रस्तुत किया गया तथा शहीदों को नमन किया गया। गोपालपुर बिरैचा स्थित एम एस डी एस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डाक्टर गीता सिंह व शिक्षकों की उपस्थिति में प्रबंधक ई. प्रेम प्रकाश सिंह ने झंडा फहराया। एस एस बीजन एकेडमी गोपालपुर बिरैचा मे शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में प्रधानाचार्य शभ्मू सर ने झंडा फहराया। मैप पब्लिक स्कूल गोपालपुर बिरैचा में प्रधानाचार्य राहुल तिवारी व शिक्षकों की उपस्थिति में चेयरमैन महेंद्र राय व डायरेक्टर पवन कुमार राय ने झंडा फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र राय ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जो आजादी के दिन मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये है वह बहुत ही सराहनीय है। इससे विद्यालय की गरिमा बढ़ी है तथा शिक्षकों द्वारा छात्रों में निखार लाने का सराहनीय कार्य किया गया है। पिपरही भड़कुलवा स्थित जी एम पब्लिक स्कूल में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में प्रधानाचार्य सोनू सिंह ने झंडा फहराया। वार्ड नम्बर 10 चकिया स्थित एस वी एन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में झंडा फहराया। क्रिस्तुराजा स्कूल में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नायर ने झंडा फहराया। नगर के पिपराइच चौराहा स्थित सेंट जोसेफ्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जितेन्द्र मद्धेशिया ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में झंडा फहराया गया। तहसील हाटा में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने तहसील जया सिंह व नायब तहसीलदार सुनील सिंह एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडा फहराया गया। बी आर सी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने नवरंग सिंह व शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडा फहराया।



