हाटा(कुशीनगर) | स्थानीय कोतवाली के गांव सकरौली में आज एक युवती अपनी शादी की मांग को लेकर गांव के दक्षिण तरफ बने मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। जिससे गांव में अफ़रा-तफ़री मंच गया और टावर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा होगी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि युवती के सम्बन्ध पिपरा गांव के एक युवक से था। दोनों के बीच एक अर्से से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती के प्रेमी युवक को पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया। युवक के जेल जाने के बाद युवती अपनी शादी व प्रेमी की रिहाई को लेकर परेशान थी। इस लिए वह टावर पर चढ़ कर अपनी शर्त मनवाने की मांग करने लगी। पुलिस टीम युवती को टावर से सुरक्षित उतारने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती टावर से नीचे नहीं उतरी थी।



