कपड़ा फिटिंग कराने निकली युवती लापता

बड़हलगंज। क्षेत्र के कल्यानपुर गांव से कपड़ा फिटिंग कराने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने की आशंका जताई है।

कल्यानपुर पोस्ट मठिया निवासी महिला ने तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री की उम्र करीब 20 वर्ष है। महिला के अनुसार 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह कपड़ा फिटिंग कराने की बात कहकर दो सेट कपड़े लेकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के साथ परिचितों और रिश्तेदारों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई युवक उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से परिवार अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान है।

Related Articles

Back to top button