दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई और हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी गठित की है। समिति की अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।
समिति में शामिल सदस्य
- जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी, पूर्व जज, सुप्रीम कोर्ट (अध्यक्ष)
- जस्टिस रवि शंकर झा, पूर्व चीफ जस्टिस, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट
- जस्टिस शालिन्दर कौर, पूर्व जज, दिल्ली हाई कोर्ट
- ऋषि कुमार शुक्ला, पूर्व निदेशक, सीबीआई
- डॉ. एल.आर. बिश्नोई, पूर्व डीजीपी, मेघालय
समिति को पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग, प्रदर्शनकारियों के साथ कथित हिंसा और विशेष रूप से महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करनी है। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द से जल्द अंतरिम रिपोर्ट देने को कहा है। अगली सुनवाई 10 सितंबर 2026 को होगी,



