थाना समाधान दिवस में आए 5 प्रार्थना पत्र | एक का भी मौके पर नहीं हुआ निस्तारण

 

हलिया (मीरजापुर) | शनिवार को हलिया थाने पर तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं किया गया। सभी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।  तहसीलदार ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरिक्षक अशोक दूबे, शिव कुमार चौबे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा फरियादी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button