संत रविदास ने समाज को सामाजिक समरसता, मानवता का संदेश दिया-राजेश त्रिपाठी I संत रविदास धर्मशाला का लोकार्पण

बड़हलगंज। उपनगर के लेटघाट स्थित संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला का चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर के साथ लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

सोमवार की शाम उपनगर के लेटघाट पर बंदन योजना अंतर्गत 40 लाख की लागत से निर्मित संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला का विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन डॉ प्रीति महेश उमर के साथ लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला काफी जर्जर हो चुका था। नगर पंचायत ने इसकी सुधि लेते हुए इसका बेहतर निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा द्वारा निकाली गई कलश वंदन यात्रा भी रविदास धर्मशाला पर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, वीरेंद्र गुप्ता, राजीव मिश्रा, सुनील यादव, गंगा सोनी, श्रीकांत सोनी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, कमलेश पटेल, राधेश्याम भारती, राजकुमार भारती, धर्मराज निषाद, अनूप जायसवाल, आचार्य मुन्ना निगम, अमरनाथ उमर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button