नेपाल में काम कर रहे हरदोई जनपद के दो युवकों का परिवार से संपर्क टूटा,युवकों के घरों में मचा कोहराम,

अपर तिरसूली पावर प्रोजेक्ट नेपाल में दो साल से क्रेन ऑपरेटर और कटर ऑपरेटर का करते थे दोनों युवक काम,

हरदोई पिहानी। नेपाल में हरदोई जिले के 2 युवक पिछले 2 साल से कार्य कर रहे थे। पिहानी क्षेत्र के अहेमी गांव निवासी दोनों युवकों का नेपाल में आई भीषण बाढ़ त्रासदी के बाद परिवारों का उनसे संपर्क टूट गया है।परिजनों के मुताबिक दोनों युवक नेपाल के अपर तिरसूली पावर प्रोजेक्ट वन  में काम करते थे। वहां आई बाढ़ के बाद से दोनों का पता नहीं चल पा रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की तलाश में स्थानीय टीम जुटी हुई है,लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवकों के लापता होने की खबर से परिवारों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर गुजरते पल के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

अहेमी के पास झाला निवासी पपेंद्र सिंह (35) पुत्र दरबार सिंह और ऋषि पाल सिंह (22) पुत्र हरजिंदर सिंह करीब दो वर्षों से नेपाल में रहकर काम कर रहे थे। पपेंद्र सिंह पावर प्रोजेक्ट में क्रेन ऑपरेटर,जबकि ऋषि पाल सिंह कटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। बताया गया कि नेपाल में आई बाढ़ के दौरान दोनों से संपर्क टूट गया। इसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

पत्नी की आंखों से थम नहीं रहे आंसू

पपेंद्र सिंह के लापता होने के बाद उनकी पत्नी रविंद्र कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग लगातार नेपाल में संपर्क कर दोनों युवकों की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं। घर में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी है।

तलाश में जुटी टीम,नहीं लग रहा कोई पता,

नेपाल में बाढ़ के बाद दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बाढ़ के पानी की चपेट में आने से दोनों बह गए हों,हालांकि अभी तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला है।परिजनों को अब भी उम्मीद है कि दोनों कहीं सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनकी कोई खबर मिलेगी।

नेपाल में रोजी-रोटी कमाने गए पिहानी के इन दोनों युवकों के लापता होने से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीण और परिचित परिवारों के संपर्क में रहकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button