
रायबरेली | मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने कथा व्यास पंडित पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । वरिष्ठ पत्रकार आशीष बाजपेयी और वरिष्ठ पत्रकार केके उपाध्याय ने प्रख्यात कथावाचक से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । कथा के दौरान पत्रकारों के इस सम्मान ने आयोजन में सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता के प्रति सम्मान का भाव भी सामने रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने भी पूज्य कथावाचक कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज पांडे ने उनका अभिनंदन और प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।



