कसया, कुशीनगर। अंतराष्ट्रीय बुद्ध स्थली कुशीनगर पहुंचीं आईजी सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ मीनू चौधरी ने बुद्ध का दर्शन किया और कुशीनगर के धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व को जाना।
गुरुवार को अपने निजी यात्रा के क्रम में कुशीनगर पहुंचीं आईपीएस चौधरी ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में छठवीं शताब्दी में बनी तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन, पूजन किया और स्तूप की परिक्रमा की। मुख्य मंदिर के समीप पुरातात्विक भग्नावशेषों का अवलोकन किया। भारत सरकार के अनुमोदित टूर गाइड डॉ अभय कुमार राय ने बुद्ध के अंतिम उपदेश स्थल, निर्वाण स्थली के बारे में जानकारी दी। आईजी मुकुट बंधन चैत्य रामाभार पहुंचीं। जहां गाइड श्री राय ने बुद्ध के अंतिम संस्कार और अष्ट धातु वितरण स्थल के बारे में बताया और परिसर में बने आठ स्तूपों को दिखाया। इस दौरान भिक्षुणी धम्म नैना, भंते उपाली, भंते यशपाल सहित
एसएसबी जवान, पुलिस बल मौजूद रही।



