कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर जिले के पार्टी संगठन के नव नियुक्त प्रभारी कामेश्वर सिंह का आज जिले मे हुए प्रथम आगमन के अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों , पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर जिले जुड़ी सीमा से लेकर जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित पार्टी कार्यालय तक बारिश के मौसम मे भी विभिन्न जगहों पर उत्साह पूर्वक गर्मजोशी से स्वागत किया । पंद्रह मिल चौराहे पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश शाही हाटा विधायक मोहन वर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह अखिलेश दास गुप्ता, डा रवीश एवं धनंजय राय एवं विशाल समूह ने भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। पार्टी के जिला कार्यालय मे उपस्थित सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों,मण्डल अध्यक्ष गणों एवं कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत सभा मे कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी को नमन एवं वन्देमातरम के गायन के साथ हुआ।अपने स्वागत से अभिभूत जिला प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन एवं सपने को साकार कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हेतु लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले मे निवास करने वाले सभी बूथ अध्यक्षों , वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों संग सामंजस्य स्थापित कर पुनः 2022 का इतिहास दोहराते हुए जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों मे बड़ी विजय प्राप्त करेंगे। विशिष्ट अतिथि द्वय – राज्यसभा सदस्य कुअँर आरपीएन सिंह एवं सांसद विजय दूबे ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि कामेश्वर सिंह का संगठन मे कार्य करने का एक लम्बा अनुभव है । उनके साथ हम सभी मिलकर पार्टी के सभी अभियानों मे पूरा कर एवं आगामी चुनाव हेतु परिश्रम कर सभी विधानसभा क्षेत्रों मे पुनः जीत हासिल करेंगे।
पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहें ( 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक ) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य सभी ब्लॉक मुख्यालयों नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालय पर सेवा सेतु अभियान का कैंप लगाया जायेगा , जिसमे संबंधित सभी पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। स्वागत सभा को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह , विधायक मनीष जायसवाल, सुरेंद्र कुशवाहा, खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय, डा असीम राय,पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, लल्लन मिश्रा, जगदम्बा सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल , पूर्व विधायक दीप लाल भारती,नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल, ब्लॉक् प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, सुधीर राव अर्चना प्रदीप सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष जे पी गुप्ता, रामकोला अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, दिवाकर मणि त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला,रमेशचन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, मीनू जिंदल, प्रवीण गुंजन, ,टी एन राव एवं जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता अतुल श्रीवास्तव तथा जिला मंत्री विश्व रंजन आनन्द, कन्हैया शर्मा, ज्ञान विक्रम सिंह, धनंजय राय, , रोशनी भारती, रामक्यास सिंह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय,शैलेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी,मिथिलेश चौबे युवा मोर्चा महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी सोशल मीडिया संयोजक नीतीश यादव,निशांत शुक्ला,वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, मार्कण्डेय शाही ,संतोष सिंह,केशव उपाध्याय, सुशील शर्मा, रूपम सिंह,ममता मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।



