कठिन चीवर दान कार्यक्रम में भिक्षुओं ने की कल्याण की कामना

वर्षावास के समापन पर जापान श्रीलंका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भिक्षुओं को किया भोजन दान

कसया, कुशीनगर। बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित जापान श्रीलंका मंदिर
में वर्षा वास की समाप्ति के उपलक्ष्य में कठिन चीवर दान कार्यक्रम के अवसर पर भिक्षुओं ने तथागत बुद्ध का विशेष पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।
शुक्रवार को जापान श्रीलंका मंदिर के प्रमुख भिक्षु अस्स जी थेरो की देख रेख में मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजन अर्चन किया गया और वर्षावास की समाप्ति के उपलक्ष्य में बुद्ध विहारों में होने वाले कठिन चीवर दान परम्परा के तहत भिक्षुओं को कठिन चीवर दान और भोजन दान दिया गया। इससे पूर्व धम्म चारिका करते हुए भिक्षु मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर पहुंचे और बुद्ध की लेटी प्रतिमा का धम्म पाठ के साथ दर्शन पूजन कर चीवर चढ़ाया और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान भिक्षु संघ कुशीनगर के उपाध्यक्ष भंते शील प्रकाश, मंत्री डॉ नन्द रतन महाथेरो, भंते नंदका, भंते अशोक,भंते महेंद्र थेरो, भंते खोम सान, पी खो, पी पविन, भंते विनय, भिक्षु प्रज्ञा चकमा, भंते शिलवासा, भंते समिट आदि भंते सहित ओम प्रकाश कुशवाहा, सुबोध शर्मा, शम्भु आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button