नाला नहीं साफ हुआ तो डूब जाएगी मेहनत! किसानों का डीएम कार्यालय पर गुहार, बोले— अब और कितना करे इंतजार फाजिलनगर

फाजिलनगर (कुशीनगर)बरसाती पानी से हर साल तबाह होती फसलों और जलभराव की विकराल समस्या को लेकर किसानों का सब्र आखिरकार जवाब देने लगा है। मंगलवार को किसान नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान हरीलाल यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बरसात के बीच भी प्रशासन नहीं चेता तो हजारों बीघा फसल जलमग्न होने से भारी नुकसान होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन में बताया गया कि एनएच-28 किनारे स्थित नाला वर्षों से मिट्टी से पटा पड़ा है, जिससे बरसात का पानी खेतों और आबादी में भर जाता है। धान समेत अन्य फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं, जबकि कई घरों में भी पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।किसान नेता हरीलाल यादव ने जिलाधिकारी से मांग की कि बरसात समाप्त होने का इंतजार किए बिना तत्काल जेसीबी लगाकर नाले और पुलियों की सफाई कराई जाए, ताकि किसानों की मेहनत डूबने से बच सके।ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान हरीलाल यादव, सुदर्शन सिंह, असगर अली, पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान जितेंद्र प्रसाद, कम्प्लेन सिंह, प्रदीप यादव, उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।किसानों का साफ संदेश दिया है कि नाला साफ कराइए, नहीं तो खेतों में पानी और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन— दोनों साथ-साथ बहेंगे।

Related Articles

Back to top button