कसया, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर दुर्गा पूजा सहित त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष कसया इत्यानंद पांडेय की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों और डीजे संचालकों की बैठक संपन्न हुए तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गुरुवार की शाम को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि त्यौहार हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक परम्परा के प्रतीक हैं। अपील किया कि त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न होने में आप सभी सहयोग करें। शांति में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दुर्गा पूजा समितियों को निर्देशित किया गया कि किसी तरह के विवाद से बचें और त्यौहार शांति पूर्वक मनाएं। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि डीजे ऊंची आवाज में न बजाएं। अभद्र गाना न बजाएं तथा चार से पांच साउंड से अधिक नहीं होना चाहिए। डीजे की ऊंचाई कम रखें। कुशीनगर चौकी के प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने समितियों से कहा कि क्षेत्र में शांति व्यस्था बनाए रखने में सहयोग करें। चौकी क्षेत्र में 73 मूर्तियां सूची बद्ध हैं। मौके पर पंडालों या झाकियों के रास्ते में आने वाली पेड़ की डालियों के काटने की समस्या पर निर्देश दिए गए। इस दौरान का. धर्मेंद्र गौतम, का. सुनील यादव, हेड का. चंद्रभान, का. रोहित गुप्ता, का. राहुल त्रिपाठी, का. सूरज मिश्रा के अलावा रमेश सिंह, सुनील, शेखर सिंह, जुगेश, छांगुर, अंकित, बिंदु भारती, शिवा, अनुराग, राजन, किशन सहित सौ के करीब समितियों के पदाधिकारी या सदस्य मौजूद रहे।



