कसया |तहसील क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में लगी आग से गरीब महिला की गांव के सरेह में बनी रिहायशी झोपडी सहित सबकुछ जलकर राख हो गया। दो दिनों से पूरा कुनबा खुले असमान के नीचे गुजारा करने को मजबूर है। बुधवार को क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सहयोग का भरोशा दिया।
बीते ग्राम निवासिनी इसरावती देवी पत्नी शत्रुघ्न पटेल की झोपडी जो गांव से एक किमी दूर पश्चिम खेत में बनी थी। अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गई। जो रविवार की रात में जल गई। गांव के लोग जबतक पहुंचते सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। जिससे इसरावती का पूरा परिवार असमान के नीचे आ गया है। आग में झुलसी गाय का पशु चिकित्सक कामेश्वर सिंह इलाज निःशुल्क कर रहे हैं। पीड़िता का पति मजदूरी करते हैं और बुधवार को पूर्व छात्र नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद कुशीनगर सभासद संघ अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह, सभासद गिरजेश सिंह, सभासद अमेरिकन सिंह, सभासद अजेंद्र कुमार सिंह, सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, रोहित सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप चौधरी ने पहुंचकर आर्थिक सहयोग किया और परिवार के रहने के लिए एलवेस्टर और ईंट देने का भरोसा दिया। इससे पूर्व दशहरा मेला में आए विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने आर्थिक सहयोग किया। इस संबंध में एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासन के निर्देश पर पीड़ित को सहयोग के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ग्राम प्रधान माया लाल ने कहा कि यथा संभव परिवार की मदद की जाएगी।



