घटना Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/घटना National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Mon, 06 Jan 2025 15:34:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png घटना Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/घटना 32 32 कुशीनगर: तीन महिलाओं को नग्न कर घुमाने का मामला, हड़कंप https://vishwavarta.com/kushinagar-case-of-three-women-being-paraded-naked-stir/117585 Mon, 06 Jan 2025 15:32:31 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117585 “कुशीनगर जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें तीन महिलाओं को नग्न कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप है। यह शर्मनाक कृत्य एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला को भगाने के आरोप पर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इस घटना से …

The post कुशीनगर: तीन महिलाओं को नग्न कर घुमाने का मामला, हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कुशीनगर जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें तीन महिलाओं को नग्न कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप है। यह शर्मनाक कृत्य एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला को भगाने के आरोप पर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है।”

कुशीनगर। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 2 जनवरी को एक भयावह और शर्मनाक घटना घटी। इस घटना में तीन महिलाओं को नग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया। पीड़ित महिलाओं में एक 60 वर्षीय मां और उसकी दो चाचियाँ (40 वर्ष की उम्र की) शामिल हैं। आरोप है कि इन महिलाओं के बेटे और भतीजे पर एक शादीशुदा महिला को भगाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद यह जघन्य कृत्य किया गया।

घटना के पीछे एक लड़की के गायब होने का मामला था, जो 31 दिसंबर को गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में अपने ससुराल से गायब हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और छानबीन की। जब जांच गवाहों और आरोपियों तक पहुंची, तो महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने महिला को भगाया था, जो कुशीनगर के एक अल्पसंख्यक समुदाय से था। इसके बाद महिला के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर उसकी मां और दो चाचियों को बाहर खींच लिया। आरोप है कि इन महिलाओं को बुरी तरह मारा-पीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने इन महिलाओं को नग्न कर पूरे गांव में घुमाया।

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं के कपड़ों में भी आग लगा दी। इस घटना से जुड़े गोरखपुर के गुलरिहा थाना के कुछ सिपाहियों के भी शामिल होने का आरोप है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि सिपाहियों ने भी महिलाओं के साथ मारपीट की। हालांकि, थाने के प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अब तक इस घटना के पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, और मामले की जांच जारी है।

इस घटना से न केवल कानून-व्यवस्था की विफलता उजागर हुई है, बल्कि यह समाज के सामूहिक ताने-बाने पर भी गहरी चोट है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

The post कुशीनगर: तीन महिलाओं को नग्न कर घुमाने का मामला, हड़कंप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कौशांबी: टॉफी दिलाने का लालच देकर 2 युवको ने 7 साल की मासूम के साथ किया गैंगरेप https://vishwavarta.com/kaushambi-2-youths-gang-raped-a-7-year-old-innocent-girl-by-luring-her-with-toffee/111429 Mon, 11 Nov 2024 10:33:22 +0000 https://vishwavarta.com/?p=111429 कौशांबी: ज़िले में टॉफी का लालच देकर मासूम बच्ची से 2 युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मासूम को खोजने निकले परिजनों को मासूम बच्ची खेत में खून से लथपथ मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन मासूम को अस्पताल ले गए और इलाज के लिए भर्ती किया। …

The post कौशांबी: टॉफी दिलाने का लालच देकर 2 युवको ने 7 साल की मासूम के साथ किया गैंगरेप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कौशांबी: ज़िले में टॉफी का लालच देकर मासूम बच्ची से 2 युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मासूम को खोजने निकले परिजनों को मासूम बच्ची खेत में खून से लथपथ मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजन मासूम को अस्पताल ले गए और इलाज के लिए भर्ती किया।

जहा उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर एक और बच्ची से रेप का मुकदमा चल रहा है।

 

घटना मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र की है। जहा 7 साल की मासूम बच्ची गांव में बारात देखने के लिए गयी थी। जब वह रात में 8 बजे तक वापस नहीं लौटी तो मासूम बच्ची की दादी उसे खोजने निकली। काफी खोजने पर ईदगाह के पीछे खेत में मासूम बच्ची नग्न हालत में खून से लथपथ मिली।

मासूम को खून से लथपथ देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन मासूम बच्ची को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गए। जहा पर उसका इलाज चल रहा है।

मासूम बच्ची होश में आने के बाद 2 युवको पर टॉफी का लालच देकर रेप करने की बात बताई। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने दोनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

बताया जा रहा है कि एक आरोपी नीरज सोनकर इससे पहले भी गाँव की ही एक बच्ची से रेप के मामले में जेल जा चुका है।

The post कौशांबी: टॉफी दिलाने का लालच देकर 2 युवको ने 7 साल की मासूम के साथ किया गैंगरेप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। https://vishwavarta.com/hyena-made-mother-and-son-bleed-know-the-whole-matter/108820 Fri, 18 Oct 2024 06:50:57 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108820 ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना हलिया (मिर्ज़ापुर ): हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर …

The post लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को घेरकर उतारा मौत के घाट, सूचना पर गांव में शुक्रवार सुबह वनविभाग की टीम रवाना

हलिया (मिर्ज़ापुर ): हलिया थाना क्षेत्र के रामपुर पौड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात दस बजे घर सोते समय तेरह वर्षीय बालक नवी मोहम्मद को हिंसक लकड़बग्घा चारपाई से घसीटते हुए घर से डेढ़ सौ मीटर दूर ले जाकर लहूलुहान कर घायल कर दिया।

बालक के शोरगुल मचाने पर बगल में लेटी मां जयमुन निशा की नींद खुली तो टार्च जलाकर देखा तो बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था। चीख-पुकार सुनकर बचाने के लिए दौड़ी माता के ऊपर भी लकड़बग्घा हमलावर हो गया और उन्हें लहुलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर पिता बबुल मोहम्मद की नींद खुली तो देखा पत्नी और बेटे पर लकड़बग्घा हमलावर था शोरगुल मचाने पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने लकड़बग्घा को घेरकर लाठी डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व वनविभाग को दी ।

Read It Also :- नए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की शुरुआत के लिए समय सारिणी निर्धारित

ग्रामीणों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र शुक्रवार सुबह टीम के साथ पौड़ी रामपुर गांव रवाना हो गए हैं। वहीं घायल मां और बेटे को उपचार हेतु परिजन रात में ही निजी साधन से मध्यप्रदेश के बैढ़न लेकर चले गए। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। लकड़बग्घा के गांव में घुसकर हमला करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि लकड़बग्घा की मौत हो गई है। दो लोगों को घायल कर दिया है। लकड़बग्घा को पीएम के लिए भेजा जा रहा है

The post लकड़बग्घा ने मां और बेटे को किया लहूलुहान…जाने पूरा मामला। appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, तीन महिलाएं झुलसी https://vishwavarta.com/old-man-dies-due-to-lightning-three-women-burnt/106847 Tue, 24 Sep 2024 13:48:06 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106847 हलिया। मंगलवार की शाम ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गुलपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय राम नारायण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन महिलाएं भी झुलस गईं और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया है। ALSO READ: Transfer News: UP के …

The post आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, तीन महिलाएं झुलसी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हलिया। मंगलवार की शाम ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवा गुलपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय राम नारायण की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन महिलाएं भी झुलस गईं और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: Transfer News: UP के बाद अब इस राज्य के हुए 183 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

राम नारायण और अन्य महिलाएं (संगीता, सुनीता और फूलवा) पशुओं के लिए घास काटने धान के खेत की ओर गई थीं। अचानक मौसम में बदलाव के साथ गरज-चमक होने लगी, जिसके चलते सभी महुआ के पेड़ के नीचे shelter लेने के लिए रुक गए। इसी दौरान महुआ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे राम नारायण की मौके पर ही मौत हो गई और तीनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद, महिलाओं के परिजनों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां महिला डॉक्टर रीना पटेल और फार्मासिस्ट अजय कुमार कुशवाहा द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति बिगड़ती है, तो उन्हें रेफर किया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र कोल मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। यह घटना ग्रामीणों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना कितना महत्वपूर्ण है।

The post आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, तीन महिलाएं झुलसी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे https://vishwavarta.com/there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-due-t/106425 Wed, 18 Sep 2024 11:10:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106425 जालौन । पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष पूरे परिवार के साथ मिलकर बुजुर्ग दम्पत्ती को बेरहमी से पिटाई की। ALSO READ: यूपी में स्टोर कीपर भर्ती के लिए 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले बुधू सिंह बेलदार का …

The post दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जालौन । पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष पूरे परिवार के साथ मिलकर बुजुर्ग दम्पत्ती को बेरहमी से पिटाई की।

ALSO READ: यूपी में स्टोर कीपर भर्ती के लिए 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा,

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले बुधू सिंह बेलदार का पड़ोस में रहने वाले अजय बेलदार से बीते दिनों मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। बुधवार काे पुरानी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अजय बेलदार अपने घर की महिलाओं के साथ लाठी और लोहे की खुरपी लेकर आ गए और उन्होंने बुधू सिंह बेलदार के ऊपर हमला बोल दिया। जिसे देखकर उसकी पत्नी मीरा देवी उसे बचाने पहुंची। मगर अजय बेलदार के घर के लोगों ने मीरा देवी के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। इस घटना को देख इलाके में हड़कम्प मच गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है, जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगें, उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून https://vishwavarta.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b9/83497 Tue, 07 Feb 2017 06:05:19 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=83497 अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आई 10 कार के परखच्चे उड़ गए और 100 मीटर तक उसके पार्ट बिखर गए। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौक से …

The post अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि आई 10 कार के परखच्चे उड़ गए और 100 मीटर तक उसके पार्ट बिखर गए। घटना के बाद ड्राइवर बस को छोड़कर मौक से फरार हो गया।
 
पुलिस ने दोनों महिलाओं की लाशें कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जै सिंह सलकोटिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह अमृतसर रिश्तेदार की एक शादी समारोह से वापस अपने गांव कोपड़ा हिमाचल प्रदेश अपनी कार में जा रहे थे। कार वह ही चला रहे थे। अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बस बटाला की ओर जा रही थी।
 
इसी दौरान बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण वह कार अनियंत्रित हो गई और वे बस के पीछे टकरा गए।
हादसे में उसकी पत्नी सृष्टा देवी और बहन निर्मला चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड भी अधिक थी। जै सिंह कार चला रहे थे।
 
 
इसी कारण बस ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने पर जै सिंह कार पर काबू नहीं कर पाए। ड्राइवर के बाईं तरफ से कार बस से जोर से टकराई। इससे कार की छत उड़ गई। पिछली सीट पर बैठी महिलाएं बुरी तरह कुचली गईं। उनकी लाशों को निकालने के लिए कार को जेसीबी से तोड़ कर निकालना पड़ा

The post अभी-अभी :पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, सड़कों पर चारो तरफ खून ही खून appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अभी अभी: जिसका डर था हुआ वही, गणतंत्र दिवस पर सात विस्फोट से दहला देश https://vishwavarta.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a5%80/82293 Thu, 26 Jan 2017 07:20:16 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=82293 असम के तीन जिलों में गुरुवार को सात विस्फोट हुए। पुलिस सूत्रों ने इस हमले के लिए युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और चरैदेओ जिलों में हुए इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस घटना में किसी के हताहत …

The post अभी अभी: जिसका डर था हुआ वही, गणतंत्र दिवस पर सात विस्फोट से दहला देश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
असम के तीन जिलों में गुरुवार को सात विस्फोट हुए। पुलिस सूत्रों ने इस हमले के लिए युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और चरैदेओ जिलों में हुए इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस घटना में किसी के हताहत होने या उन्हें किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उग्रवादियों ने सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग-अलग स्थानों में बम लगाया था।”

एक ब्वास्ट तो परेड ग्राउंड के बस कुछ ही दूर पर हुआ। उग्रवादी समूहों ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह के बहिष्कार का आह्वान किया था। 

The post अभी अभी: जिसका डर था हुआ वही, गणतंत्र दिवस पर सात विस्फोट से दहला देश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>