BJP UP Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/bjp-up National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 16 May 2025 12:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png BJP UP Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/bjp-up 32 32 29 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा कसया नगर, मंत्री एके शर्मा ने किया शिलान्यास https://vishwavarta.com/29-crore-ki-pariyojnaayein/119754 Fri, 16 May 2025 12:45:58 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119754 कसया (कुशीनगर)। 29 करोड़ की परियोजनाएं अब कसया नगर के विकास की नई पहचान बनेंगी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित निराश्रित पशु आश्रय गौशाला का निरीक्षण करते हुए विधिपूर्वक पूजन-अर्चन के साथ 29.34 करोड़ रुपये की कुल 121 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंत्री …

The post 29 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा कसया नगर, मंत्री एके शर्मा ने किया शिलान्यास appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कसया (कुशीनगर)। 29 करोड़ की परियोजनाएं अब कसया नगर के विकास की नई पहचान बनेंगी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित निराश्रित पशु आश्रय गौशाला का निरीक्षण करते हुए विधिपूर्वक पूजन-अर्चन के साथ 29.34 करोड़ रुपये की कुल 121 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मंत्री एके शर्मा ने सर्वप्रथम गौशाला परिसर में गौपूजन किया, गायों को गुड़ और चारा खिलाया तथा गौमाता को नमन किया। इसके बाद उन्होंने 7 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 21 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत वाली 86 नई परियोजनाओं का शिलान्यास फीता काटकर किया।

विकास के लिए धन की कमी नहीं

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। “वर्ष 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा,” उन्होंने कहा। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि नगर विकास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बुनियादी सुविधाओं में होगा इजाफा

कार्यक्रम में उपस्थित कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार हर नगर क्षेत्र को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के तहत काम कर रही है। उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ओवरब्रिज निर्माण और कृषि विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी भी साझा की। इन परियोजनाओं से पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी।

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने साझा किए विचार

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक विनय प्रकाश गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण जायसवाल और अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिलान्यास कसया क्षेत्र के नागरिकों को सीधी राहत देने वाला कदम है। श्री शर्मा को अंगवस्त्र और बुद्ध प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अवधेश प्रताप सिंह, संतोष दत्त राय, मंडल अध्यक्ष आद्या पाण्डेय समेत अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

The post 29 करोड़ की परियोजनाओं से चमकेगा कसया नगर, मंत्री एके शर्मा ने किया शिलान्यास appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
फाजिलनगर में चर्चा तो ‘एक चुनाव’ पर थी, पर ललकारा गया पाकिस्तान को https://vishwavarta.com/ek-rashtr-ek-chunav/119440 Sat, 10 May 2025 10:15:27 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119440 फाजिलनगर (कुशीनगर)। एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को लेकर फाजिलनगर में आयोजित संगोष्ठी ने न केवल लोकतंत्र की मजबूती पर गहन विमर्श किया, बल्कि ‘मिशन सिंदूर’ के बहाने पाकिस्तान को दो टूक संदेश भी दिया। यह संगोष्ठी भारतीय जनता पार्टी द्वारा फाजिलनगर के एक मैरेज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में …

The post फाजिलनगर में चर्चा तो ‘एक चुनाव’ पर थी, पर ललकारा गया पाकिस्तान को appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
फाजिलनगर (कुशीनगर)। एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को लेकर फाजिलनगर में आयोजित संगोष्ठी ने न केवल लोकतंत्र की मजबूती पर गहन विमर्श किया, बल्कि ‘मिशन सिंदूर’ के बहाने पाकिस्तान को दो टूक संदेश भी दिया। यह संगोष्ठी भारतीय जनता पार्टी द्वारा फाजिलनगर के एक मैरेज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल मंच पर उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव व्यवस्था से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि नीति निर्माण और विकास की गति में स्थिरता आएगी।

पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार चुनावों से नीति निर्माण प्रभावित होता है और खर्च में बेतहाशा वृद्धि होती है। वहीं जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है।

विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए ‘मिशन सिंदूर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब भारत पहले जैसा नहीं रहा, अब देश दुश्मनों को उसी की भाषा में जवाब देता है। मोदी सरकार की सख्त रणनीतियों का परिणाम है कि सीमाओं पर अब गोली से जवाब दिया जाता है।

अन्य वक्ताओं में पशुपतिनाथ जायसवाल, इरफान (दुदही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), रामबृक्ष गिरी और महेंद्र उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश के जवानों का पराक्रम हर भारतीय के गर्व का कारण है और आतंकवाद के विरुद्ध भारत का सख्त रुख स्वागत योग्य है।

कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। संगोष्ठी ने स्पष्ट किया कि भाजपा अब एक राष्ट्र एक चुनाव के साथ-साथ राष्ट्र रक्षा के हर मुद्दे को लेकर भी सजग और प्रतिबद्ध है।

The post फाजिलनगर में चर्चा तो ‘एक चुनाव’ पर थी, पर ललकारा गया पाकिस्तान को appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
आयुष्मान कवर व स्वास्स्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएम का बड़ा फरमान https://vishwavarta.com/cms-big-order-regarding-ayushman-cover-and-health-facilities/106796 Mon, 23 Sep 2024 16:41:50 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106796 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में डेंगू मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, काला जार, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों …

The post आयुष्मान कवर व स्वास्स्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएम का बड़ा फरमान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
  • 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को तेजी से उपलब्ध कराएं आयुष्मान कवर: मुख्यमंत्री
  • गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर और बलरामपुर में केजीएमयू के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना के कार्यों में लाई जाए तेजी
  • संचारी रोग नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय स्थापित कर चलाया जाए अभियान, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को किया जाए स्वास्थ्य के प्रति जागरुक
  • उत्तर प्रदेश के 64 जनपदों को मिल रही मेडिकल कॉलेज की सुविधा, असेवित जनपद शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज से होंगे आच्छादित
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रिंसिपल, डॉक्टर्स व अन्य सहयोगी स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया में लाएं तेजी
  • विशेषज्ञ डॉक्टर्स को अच्छे मानदेय व कार्य के अनुसार इंसेंटिव की सुविधा के साथ जोड़ा जाए
  • अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिया जाए आयुष्मान कार्ड का लाभ
  • जनपदों में ब्लड बैंक व ब्लड सेपरेशन यूनिट रहें क्रियाशील
  • 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई के प्रति किया जाये जागरुक
  • लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया है तथा चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार वृद्धि हो रही है। आज उत्तर प्रदेश के 64 जनपद मेडिकल कॉलेज की सुविधा से आच्छादित हैं। असेवित  जनपद शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज से आच्छादित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरुप 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रदेशवासियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। तथा इस संबंध में विभाग को सभी आवश्यक कार्य व प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके।     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में डेंगू मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, काला जार, चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ किया था। इसके अच्छे परिणाम हम सबके सामने हैं। इन परिणामों को देख कर ही राज्य सरकार प्रतिवर्ष अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर माह में अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाती है। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरुक किया जाता है। आगामी दो माह संचारी रोगों के दृष्टिगत संवेदनशील हैं। विशेष अभियान के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करते हुए अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम ये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यों को आगे बढ़ाया जाये। जनपदों में ब्लड बैंक व ब्लड सेपरेशन यूनिट क्रियाशील रहें। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता, साफ सफाई के प्रति जागरुक किया जाये।

    यह भी पढ़ें: वीडियो वायरल: युवक ने बनाया अवैध असलहा संग रील, जानें पूरा मामला

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने जा रही है। इसके लिये सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय से पूर्ण किया जाए। इसी प्रकार जनपद बलरामपुर में केजीएमयू के सैटेलाइट सेंटर की निर्माण प्रक्रिया के कार्यों को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाया जाये।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक चिकित्सालयों व प्राथमिक चिकित्सालयों में साफ-सफाई व स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इन सभी चिकित्सालयों में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य कार्मिक जवाबदेही के साथ कार्यों को क्रियान्वित करें ताकि सरकार की मंशा के अनुरुप लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। डॉक्टर्स इमरजेंसी केसों को पूरी संवेदनशीलता के साथ देखें। 102 व 108 एंबुलेंस सेवा अच्छा कार्य कर रही हैं। इनके कार्यों को और बेहतर किया जाए। सभी चिकित्सालयों में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रिंसिपल, डॉक्टर्स व अन्य सहयोगी स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अच्छे मानदेय व कार्य के अनुसार इंसेंटिव की सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टर्स को जोड़ा जाए।

    यह भी पढ़ें: 33 हजार किसानों को मिलेगा मुआबजा, जानें कहां?

    राज्य सरकार ईज ऑफ़ डूइंग व ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्राइवेट हास्पिटल्स के बेहतर कार्यों को देखते हुए उनके रजिस्ट्रेशन की समयावधि को कम से कम तीन से पांच वर्ष किया जाए।

    सभी मेडिकल कॉलेज अपने यहां चिकित्सकीय उपकरणों-एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन व लिफ्ट इत्यादि के अनुरक्षण कार्यों के लिए अपने यहां एक काॅर्पस फंड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कोरोना काल खंड में हेल्थ वॉलंटियर्स के अनुभवों का विभाग लाभ उठाये।

    The post आयुष्मान कवर व स्वास्स्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएम का बड़ा फरमान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

    ]]>