फाजिलनगर (कुशीनगर)। एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को लेकर फाजिलनगर में आयोजित संगोष्ठी ने न केवल लोकतंत्र की मजबूती पर गहन विमर्श किया, बल्कि ‘मिशन सिंदूर’ के बहाने पाकिस्तान को दो टूक संदेश भी दिया। यह संगोष्ठी भारतीय जनता पार्टी द्वारा फाजिलनगर के एक मैरेज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल मंच पर उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव व्यवस्था से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि नीति निर्माण और विकास की गति में स्थिरता आएगी।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार चुनावों से नीति निर्माण प्रभावित होता है और खर्च में बेतहाशा वृद्धि होती है। वहीं जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है।
विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए ‘मिशन सिंदूर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब भारत पहले जैसा नहीं रहा, अब देश दुश्मनों को उसी की भाषा में जवाब देता है। मोदी सरकार की सख्त रणनीतियों का परिणाम है कि सीमाओं पर अब गोली से जवाब दिया जाता है।
अन्य वक्ताओं में पशुपतिनाथ जायसवाल, इरफान (दुदही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), रामबृक्ष गिरी और महेंद्र उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश के जवानों का पराक्रम हर भारतीय के गर्व का कारण है और आतंकवाद के विरुद्ध भारत का सख्त रुख स्वागत योग्य है।
Read it also : कुपोषण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, 8 जिलों में बच्चों पर रहेगा फोकस
कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। संगोष्ठी ने स्पष्ट किया कि भाजपा अब एक राष्ट्र एक चुनाव के साथ-साथ राष्ट्र रक्षा के हर मुद्दे को लेकर भी सजग और प्रतिबद्ध है।